WIDGEO

मरता नहीं है प्यार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मरता नहीं है प्यार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, सितंबर 21, 2012

मरता नहीं है प्यार ---


मरता नहीं है प्यार ---
( पंडित दयानंद शास्त्री)
प्यार नहीं मरता
बस !
मारता है हर पल ।
अपने अहसासों से
अपनी यादों से
जलाता है रूह को
परत दर परत
पर रूह की जिल्द
इतनी सख्त
जलती नहीं फिर भी
और प्यार नहीं मरता ।
आँखों के गर्म पानी को
जज़्ब करता धुँए में
उड़ाता हर लम्हे को
पर वो लम्हा नहीं उड़ता
प्यार नहीं मरता ।
तन्हाइयोँ में मारता है
भीड़ में नोचता-कचोटता
अस्तित्व को नकारता
फिर भी न नकार पाता
प्यार नहीं मरता
बस !
मारता है हर पल ।