आइये जाने रत्नों के प्रकार ----- | ||||
| * मासर मणि- यह अकीक पत्थर के समान होता है। * माक्षिक- यह सोना मक्खी के रंग का पत्थर है। * माणिक्य- यह गुलाबी तथा सुर्ख लाल रंग का होता है तथा काले रंग का भी पाया जाता है। गुलाबी रंग का माणिक्य श्रेष्ठ माना गया है। * मूवेनजफ- यह सफेद रंग का काली धारी से युक्त पत्थर होता है। यह फर्श बनाने के काम आता है। * मूँगा- यह लाल, सिंदूर वर्ण तथा गुलाबी रंग का होता है। यह सफेद व कृष्ण वर्ण में भी प्राप्य है। इसका प्राप्ति स्थान समुद्र है। इसका दूसरा नाम प्रवाल भी है। * मोती- यह सफेद, काला, पीला, लाल तथा आसमानी व अनेक रंगों में पाया जाता है। यह समुद्र से सीपों से प्राप्त किया जाता है। * रक्तमणि- ---यह पत्थर लाल, जामुनी रंग का सुर्ख में कत्थे तथा गोमेद के रंग का पाया जाता है, इसे 'तामड़ा' भी कहा जाता है। * रक्ताश्म- यह पत्थर गुम, कठोर, मलिन, पीला तथा नीले रंग लिए, हरे रंग का तथा ऊपर लाल रंग का छींटा भी होता है। * रातरतुआ- यह स्वच्छ लाल तथा गेरुआ रंग का होता है। यह रात्रि ज्वर को दूर करता है।
* लहसुनिया- यह बिल्ली के आँख के समान चमकदार होता है। इसमें पीले, काले तथा सफेद रंग की झाईं भी होती है। इसका दूसरा नाम वैदूर्य है। * लालड़ी- यह रत्न रक्त रंग का, पारदर्शक कांतिपूर्ण, लाल रंग तथा कृष्णाभायुक्त होता है, इसे सूर्यमणि भी कहते हैं। * लास- यह मकराने की जाति का पत्थर है। * लूधिया- यह गुम तथा हरे रंग का होता है। इसका उपयोग खरल बनाने में किया जाता है। * शेष मणि- यह काले डोरे से युक्त सफेद रंग का होता है। सफेद रंग के डोरे से युक्त काले रंग के पत्थर को सुलेमानी कहा जाता है। * शैलमणि- यह पत्थर मृदु, स्वच्छ, सफेद तथा पारदर्शक होता है, इसे स्फटिक तथा बिल्लौर भी कहते हैं। * शोभामणि- यह पत्थर स्वच्छ पारदर्शक तथा अनेक रंगों में पाया जाता है। इसे वैक्रान्त भी कहते हैं। * संगिया- यह चाक से मिलता-जुलता मुलायम पत्थर होता है। |
स्वागत हे आप सभी का.इस ब्लॉग "ज्योतिष प्रज्ञा"में.यहाँ आप पढ़ सकते हे.संकलन -वास्तु,लालकिताब,ज्योतिष,हस्तरेखा ,कर्मकांड और मंत्र-तंत्र-यन्त्र जेसे विषयों पर लेख. ""निशुल्क सलाह / परामर्श / मार्गदर्शन के लिए संपर्क नहीं करें / फोन नहीं करें.. ज्योतिष,हस्तरेखा ,कर्मकांड और मंत्र-तंत्र-यन्त्र सम्बंधित किसी तरह की जिज्ञासा/प्रश्न/सलाह/मार्गदर्शन हेतु (सशुल्क) संपर्क करें.. --धन्यवाद.. पंडित दयानंद शास्त्री-09039390067 (वाट्सअप) पर संपर्क करें.
गुरुवार, दिसंबर 22, 2011
आइये जाने रत्नों के प्रकार -----
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें